PM Modi Bihar Visit: पटना में फिर होगा पीएम मोदी का शानदार रोड शो, जगह-जगह होगी फूलों की बारिश, महिलाएं उतारेंगी आरती
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 May 2025 12:16 PM
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं. इस बार उनका बिहार में 2 दिनों का दौरा होने वाला है. खास बात यह है कि, दूसरी बार पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो होगा. इस दौरान जगह-जगह पीएम मोदी पर फूलों की बारिश की जाएगी. वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से बिहार दौरा होने वाला है. इस बार पीएम मोदी का दो दिनों का बिहार दौरा होगा. जिसकी तैयारी तमाम बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जोर-शोर से की जा रही है. इस दौरान वे हजारों करोड़ की योजनाओं का तोहफा भी देंगे. वहीं, इस बार का पीएम मोदी का दौरा खास इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि राजधानी पटना में उनका दूसरी बार भव्य रोड शो होने वाला है. बता दें कि, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की ओर से पूरी जानकारी दी गई है.
पटना में होगा भव्य रोड शो
दिलीप जायसवाल की ओर से बताया गया कि, पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है. 29 मई को पीएम पटना आएंगे और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद पीएम मोदी बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. तो वहीं, पटना में जब बीजेपी कार्यालय पीएम मोदी जायेंगे, तो इस दौरान उनका शानदार रोड शो होगा. जगह-जगह महिलाएं उनका आरती करेंगी. उन पर फूलों की बारिश की जाएगी तो वहीं रोड के दोनों साइड से बीजेपी के नेता पीएम मोदी का स्वागत भी करेंगे.
बीजेपी ऑफिस में करेंगे बैठक
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि, अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करने के लिए बिक्रमगंज जाएंगे. हालांकि, पटना में उनका दौरा बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि, बीजेपी ऑफिस में पीएम मोदी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ये जानने की कोशिश करेंगे कि, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर किस तरह से कार्य को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी का इस बार का दौरा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बेहद खास माना जा रहा है.
Also Read: पटना में पहली मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी ने की आत्महत्या, पति ने अकेला छोड़ा तो लगा ली फांसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










