मसौढ़ी में स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

Updated:
विज्ञापन
मसौढ़ी में स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे बच्चे

.मसौढ़ी प्रखंड के सुपहली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

विज्ञापन

मसौढ़ी .मसौढ़ी प्रखंड के सुपहली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पढ़ाई के दौरान अचानक कक्षा की छत का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा. गनीमत रही कि हादसे में कोई छात्र घायल नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही क्लास रूम में बच्चों को बिठाकर पढ़ाया जा रहा था, उसी दौरान छत का एक बड़ा प्लास्टर पीछे की दो बेंचों पर गिरा. संयोगवश उस वक्त वहां बच्चे नहीं बैठे थे. विद्यालय की प्रधानाध्यापक अनिता कुमारी ने बताया कि स्कूल में सिर्फ एक ही कमरा है, जिसमें करीब 50 बच्चे पढ़ते हैं. कई बार विभाग को भवन की जर्जर स्थिति के बारे में सूचित किया गया है. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. दीवारें सीलन से भर चुकी हैं और छत से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि आज बच्चों की संख्या कम थी, वरना हादसा टलना मुश्किल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन