Photos: रूस, यूक्रेन और स्पेन से श्रद्धालु पहुंचे गयाजी, विदेशी मेहमानों ने ऐसे किया पिंडदान, देखिए तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
Pitru Paksha 2025 Devotees from Russia Ukraine and Spain reached Gayaji performed Pind Daan

गयाजी में विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

Pitru Paksha 2025: बिहार के गयाजी में रूस, यूक्रेन और स्पेन से करीब 17 श्रद्धालु पहुंचे. विदेशी मेहमानों ने एक साथ पिंडदान किया. गयाजी में देवघाट पर स्थानीय पंडा ने पूरे धार्मिक विधि विधान से पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया संपन्न कराई.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2025: गयाजी में विदेश से आए मेहमानों ने शहर के देवघाट पर पिंडदान कर्मकांड किया. स्थानीय पंडा द्वारा पूरे धार्मिक विधि विधान से पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया संपन्न कराई गई. विभिन्न देशों से लगभग 17 की संख्या में आए महिला-पुरुष विदेशी मेहमानों ने श्राद्ध कर्मकांड किया.

इस दौरान विदेशी महिला ने बताया कि यहां आकर काफी अच्छा लगा है. आज का दिन बहुत ही खास है. ऐसा सुना था कि भारत के गयाजी में आकर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसी को लेकर पिंडदान कर्मकांड हमलोगों ने किया है.

यह भी कहा कि स्थानीय पुरोहित के द्वारा पिंडदान कर्मकांड संपन्न कराया गया है, जिसके बाद काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. यहां के लोगों से भी मिलकर काफी खुशी हुई है. पहली बार गयाजी पहुंचे हुए हैं.

स्थानीय पंडा ने बताया कि रूस, यूक्रेन, स्पेन सहित कई देशों के 17 महिला-पुरुष श्रद्धालु गया पहुंचे हैं, जहां पितरों की मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया है. धार्मिक अनुष्ठान के साथ पिंडदान कर्मकांड संपन्न कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक विदेशी के द्वारा संस्कृत भाषा की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के बीएचयू में की जा रही है. उन्हीं से प्रेरित होकर और भी कई लोग गयाजी पहुंचे हैं, जहां विदेशी मेहमानों के द्वारा पिंडदान कर्मकांड किया गया है.

(गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Train News: दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस के विस्तार का फैसला, इन स्टेशनों के पैसेंजर्स को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन