Bihar Train News: दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस के विस्तार का फैसला, इन स्टेशनों के पैसेंजर्स को मिलेगा फायदा

Updated:
विज्ञापन
Bihar Train News Decision to extend Danapur-Rajgir Express passengers get benefit

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: ट्रेन यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे की तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है. दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस के विस्तार का फैसला लिया गया, जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. अब यह ट्रेन कोडरमा तक चलेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: रेल यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस के विस्तार का निर्णय लिया गया है, जिससे पैसेंजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. जानकारी के मुताबिक, दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस अब कोडरमा तक चलेगी. इसे लेकर रेलवे बोर्ड की तरफ से मंजूरी दे दी गई है.

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, रेलवे के इस फैसले से राजगीर, नटेसर, तिलैया, पहाड़पुर, गुरपा और गझंडी जैसे स्टेशनों के पैसेंजर्स को बड़ा फायदा पहुंच सकेगा. टाइमिंग की बात करें तो, दानापुर से 6:50 बजे चलने वाली गाड़ी अब कोडरमा तक जाएगी और 13:55 बजे पहुंचेगी .

ट्रेन की टाइमिंग

पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से सूचना जारी की गई और बताया गया कि वापसी में यह ट्रेन कोडरमा से 14:40 बजे खुलेगी और 21:45 बजे तक दानापुर पहुंच जायेगी. कोडरमा तक ट्रेन के परिचालन से राजगीर से कोडरमा के बीच प्रमुख स्टेशनों पर रुकने से पैसेंजर्स को काफी सहूलियत भी होगी.

पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की अधिसूचना

दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से बुधवार को ही सूचना जारी की गई. इस फैसले से बिहार, झारखंड और आस-पास के पैसेंजर्स को बड़ी राहत मिलेगी. करीब 9 जोड़ी ट्रेनों का रूट विस्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर्स की तरफ से काफी लंबे समय से यह मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हुई.

त्योहारी सीजन पर भीड़भाड़ की समस्या

इसके साथ ही त्योहारी सीजन नजदीक आने के कारण ट्रेनों में हर साल भीड़भाड़ की समस्या होती है. कई बार ट्रेनों के टिकट तक नहीं मिल पाते हैं. इसके साथ ही टिकट मिलने पर भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसी स्थिति को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में दानापुर-राजगीर एक्सप्रेस का विस्तार कर दिया गया है. इससे पैसेंजर्स ने कहीं ना कहीं राहत भरी सांस ली.

Also Read: Bihar Ka Mausam: 19 सितंबर को सिर्फ 5 जिलों को छोड़ बाकी सभी के लिए अलर्ट, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन