Bihar Ka Mausam: 19 सितंबर को सिर्फ 5 जिलों को छोड़ बाकी सभी के लिए अलर्ट, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Sep 2025 2:01 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर को सिर्फ 5 जिलों खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई को छोड़ बाकी के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया. भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. कहीं झमाझम बारिश हो रही तो कहीं दिनभर बादल छाए रह रहे हैं. इसी कड़ी में 19 सितंबर को पटना मौसम विभाग की तरफ से सिर्फ 5 जिलों खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई को छोड़ बाकी के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो, कई जगहों पर भारी बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को ऐसे मौसम में खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई है.
इस वजह से हो रही बारिश
आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके साथ ही औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसके साथ ही उत्तरी झारखंड में औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी है. जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है.
पटना में मौसम का हाल
राजधानी पटना में मौसम की बात करें तो, रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जिले के तापमान में कमी आई है. आज सुबह भी जिले में कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम सामान्य बना हुआ है. हालांकि, उमस वाली गर्मी से काफी हद तक लोगों को छुटकारा मिला है. 19 सितंबर को भी पटना में बादल छाए रहने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की फ्तार से हवा चलने की अपील की गई है.
Also Read: Bihar News: लव मैरिज के बाद पत्नी के सामने लाइव सुसाइड, रात 12 बजे तड़प-तड़पकर पति ने दे दी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










