ePaper

गाय लेकर जा रहा पिकअप मकान से टक्कराया, दो गायों की मौत

Updated at : 20 May 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
गाय लेकर जा रहा पिकअप मकान से टक्कराया, दो गायों की मौत

फुलवारीशरीफ. संपतचक प्रखंड के शाहपुर के पास तेज रफ्तार एक पिकअप एक मकान से टकरा गयी.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. संपतचक प्रखंड के शाहपुर के पास तेज रफ्तार एक पिकअप एक मकान से टकरा गयी. पिकअप पर आधा दर्जन से अधिक गाय थी, जिसमें दो गायों की मौत हो गयी थी, जबकि अन्य जख्मी हो गयीं. पिकअप के धक्के से एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मकान का अगला हिस्सा और आगे बने हुए कमरे का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा शनिवार की रात करीब 1:30 का बताया जा रहा है. घटना के दौरान तेज आवाज के बाद घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. घर से बाहर निकल लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हुए. ग्रामीणों की सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस पहुंच चालक और खलासी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. वहीं इस हादसे के घंटे बाद तक मरे हुए जानवर और घायल गाय घटनास्थल पर ही पड़े रहे. रविवार की सुबह घटना स्थल पर पड़े मृत जानवर और घायल जानवरों को देख लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा काफी देर तक वहां आवा गमन बाधित हो गया. स्थानीय वार्ड पार्षद पति अनिल कुमार यादव ने बताया कि एक पिकअप पर आधा दर्जन से अधिक गाय को लेकर कहीं जा रहा था. शाहपुर के पास रात के करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार चालक का नियंत्रण खो गया और पिकअप मदन सिंह के मकान में धक्का मारते हुए बिजली के पोल से जा टकराया. उन्होंने बताया कि दो गायों की मौत घटना स्थल पर हो गयी जबकि चार से पांच गाय बुरी तरह जख्म हो गयी थी किसी की कमर टूट गयी थी तो किसी का पैर टूट गया था. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों में नाराजगी इस बात को लेकर थी की घटना के कई घंटे बाद तक मृत जानवरों को वहीं छोड़ दिया गया और घायल जानवरों के इलाज की व्यवस्था भी नहीं की गयी. जिला पशुपालन पदाधिकारी अरुण कुमार की पहल पर संपतचक से वहां पहुंचे पशु चिकित्सकों ने घायल पशुओं के इलाज की व्यवस्था की और उन्हें पटना सिटी के दीदारगंज स्थित गौशाला ले जाया गया. वहीं मृत पशु के शव को वहां से हटाया गया. गोपालपुर थानाध्यक्ष जावेद अहमद खान ने बताया कि सोनू चालक है जो पिकअप चल रहा था वह मसौढ़ी का रहने वाला है. उसके साथ भभुआ का रहने वाला अली अहमद खलासी से के रूप में था. यह लोग मसौढ़ी से गाय लेकर मेले में भभुआ जा रहे थे. दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन