प्रिय पतिदेव जी मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही..., पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट, लिखा- कुछ जरूरी डिसीजन लेना है
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Oct 2025 8:55 AM
पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ
Pawan Singh Wife: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले के बीच सोशल मीडिया पर ज्योति के लगातार भावुक पोस्ट चर्चा में हैं. ताजा पोस्ट में उन्होंने पति से लखनऊ में मिलने की अपील की है.
Pawan Singh Wife: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. फैमिली कोर्ट में चल रहे इस केस के बीच ज्योति सिंह लगातार सोशल मीडिया पर अपने पति के नाम भावुक पोस्ट साझा कर रही हैं.
ताजा पोस्ट में ज्योति ने सीधे पवन सिंह के लिए लिखा कि- “प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके लखनऊ निवास स्थान आ रही हूं. मुझे उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे. अगर आप कहीं और होंगे तो मैं दो दिन तक आपका इंतजार करूंगी. या फिर जहां भी आप बुलाएंगे, वहां पहुंच जाऊंगी. कई महत्वपूर्ण बातें और निर्णय हमें साथ बैठकर करने हैं. कृपया मुझसे जरूर मिलिएगा.” इस भावनात्मक अपील ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
पहले भी किया था दर्द बयां
इससे कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने फेसबुक पर हाथ जोड़कर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें पवन सिंह की तस्वीर के साथ लोकप्रिय भोजपुरी गाना “कवन भइल हमरा से गलती लेत नइखे सुधिया हमार” लगाया गया था. वीडियो के नीचे उन्होंने लिखा- “ऐसी कौन-सी गलती हुई है मुझसे जो इतनी बड़ी सजा मिल रही है.” इतना ही नहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया था कि जब दूर ही होना था तो लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें अपने पास क्यों बुलाया गया.
राजनीति में भी सक्रिय
ज्योति सिंह ने बीते दिनों दावा किया था कि वह 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. काराकाट विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे जनता की सेवा करना चाहती हैं. हालांकि, वे किस दल से मैदान में उतरेंगी, यह अब तक तय नहीं है.
पवन सिंह की निजी जिंदगी पर नजर
पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली. इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. तलाक की अर्जी के बाद काउंसिलिंग के दौरान दोनों साथ रहने को तैयार भी हुए थे, लेकिन मतभेद खत्म नहीं हो पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










