Pawan Singh: दिल्ली में पवन सिंह की आरके सिंह से मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh,

Pawan Singh, RK Singh

Pawan Singh: क्या पवन सिंह भाजपा में वापसी करने जा रहे हैं? क्या आरके सिंह और पवन सिंह मिलकर बिहार की सियासत में नया अध्याय लिखेंगे? या यह मुलाकात 2025 चुनाव से पहले किसी बड़े गठजोड़ का संकेत है?

विज्ञापन

Pawan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिहार की राजनीति में इस वक्त जितनी हलचल चुनावी घोषणाओं को लेकर है, उतनी ही दिलचस्पी नेताओं की मुलाकातों ने भी पैदा कर दी है.

सोमवार को दिल्ली में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की. यह मुलाकात महज़ एक शिष्टाचार भेंट थी या फिर इसके पीछे कोई गहरी राजनीतिक रणनीति छिपी है—यही सवाल अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

मुलाकात का सियासी समय

दिल्ली में हुई यह मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है, जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर मंथन चल रहा है.

आरके सिंह, जो खुद आरा से भाजपा सांसद रह चुके हैं और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं. यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि आरा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है. 2024 में भाजपा ने पवन सिंह को टिकट नहीं दिया. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा इस लोकप्रिय चेहरे को दोबारा अपने पाले में लाना चाहती है?

Also Read: Bathnaha Vidhaanasabha: जहां रुकी थी सीता की डोली, वहीं गूंजती है मिथिला की यादें

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन