राज्य अंडर-11 शतरंज में पटना के देवांश शीर्ष पर

Updated at : 26 Aug 2024 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य अंडर-11 शतरंज में पटना के देवांश शीर्ष पर

अखिल बिहार राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में मेगामाइंड्स क्लब द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच अंकों के साथ बालक वर्ग में देवांश केशरी जबकि बालिका वर्ग में चार अंकों के साथ मोहिनी पंडित शीर्ष पर चल रहे हैं.

विज्ञापन

पटना. अखिल बिहार राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में मेगामाइंड्स क्लब द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच अंकों के साथ बालक वर्ग में देवांश केशरी जबकि बालिका वर्ग में चार अंकों के साथ मोहिनी पंडित शीर्ष पर चल रहे हैं. बालक वर्ग में रविवार खेले गये पांचवें चक्र में पटना के देवांश केशरी ने मुजफ्फरपुर के यश रमण को पराजित कर एकल बढ़त बना ली है. वहीं, दो नंबर बोर्ड पर ओम कश्यप और युवान रमण के बीच खेली गयी बाजी अनिर्णीत समाप्त हुई. आकर्ष आनंद ने जावीं जायसवाल को जबकि अद्विक कुमार ने आयुष राज को पराजित कर संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गये. वहीं, बालिका वर्ग में द्वितीय वरियता प्राप्त मोहिनी पंडित ने वृति वैभव को पराजित कर एकल बढ़त ले ली है. वहीं, दो नंबर बोर्ड पर खेल रही प्रतियोगिता की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अंकिता राज ने आराध्या प्रकाश को और धान्वी कर्मकार ने आन्या को पराजित कर साढ़े तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर चल रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन