पटना जू में बढ़ेगा रोमांच, सफेद बाघिन के साथ आए कई नए मेहमान

पटना जू में सफेद बाघिन की तस्वीर
Patna News: पटना जू में दिल्ली और रोहतक से लाए गए नए जानवरों को क्वारेंटीन में रखा गया है. 17 मई के बाद इन्हें आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. जिसमें सफेद बाघिन सबसे बड़ा आकर्षण होगी.
Patna Zoo: आने वाले दिनों में पर्यटकों के लिए पटना जू में आकर्षण बढ़ने वाला है. एक बार फिर पटना जू में नए मेहमान आए है, जो पर्यटकों के लिए बेहत खास होने वाले है. पटना जू में हमेशा नए नए मेहमान आते है. जिनकी वजह से जू में और रौनक बनी रहती है. पटना जू सिर्फ पेड़-पौधे के लिए नहीं बल्कि अलग अलग खास जानवरों के लिए भी काफ़ी प्रसिद्ध माना जाता है.
पटना जू में बढ़ेगा आकर्षण
जू प्रशासन के अनुसार, दिल्ली और रोहतक से लाए गए है.जो देखने में काफ़ी आकर्षित है. सभी जानवरों को 17 मई के बाद आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. फिलहाल सभी जानवरों को क्वारेंटीन में रखा गया है. जहां उनकी विशेष निगरानी की जा रही है.
सफेद बाघिन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण
इस बार पटना जू में आने वाले जानवरों में सबसे खास एक सफेद बाघिन है. जो पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी. इसके अलावा अन्य कई दुर्लभ प्रजातियों के जानवर भी जू में लाए गए हैं. जिससे यहां आने वाले लोगों का अनुभव और बेहतर होगा.
दिल्ली जू से आए ये जानवर
दिल्ली जू से पटना जू में कई प्रजातियों के जानवर लाए गए हैं
जिनमें शामिल हैं—
- 6 संगाई हिरण (2 नर, 4 मादा)
- 4 सफ़ेद काला हिरण (2 नर, 2 मादा)
- 4 रोजी पेलिकन
- 4 पेंटेड स्टॉर्क
ये सभी जानवर अपने-अपने व्यवहार और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं. इन सभी के कारन जू की शोभा बढ़ाएंगी .
रोहतक जू से भी आए नए जीव
जानकारी के अनुसार रोहतक जू से भी कुछ खास प्रजातियां पटना जू में लाई गई हैं
जिनमें—
- 2 ग्रीन इगुआना
- 2 सिल्वर फिजेंट
इन नए जीवों के आने से जू की रौनक और बढ़ जाएगी.
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हुआ आदान-प्रदान
जू प्रशासन के अनुसार, यह सभी जानवर एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए हैं. कुछ समय पहले पटना जू से भी जानवरों को दिल्ली और रोहतक भेजा गया था. इसी प्रक्रिया से अब वहां से जानवरों को पटना लाया गया है.
क्वारेंटीन में रखे गए हैं सभी जानवर
नियमों के अनुसार, नए लाए गए सभी जानवरों को लगभग एक महीने तक क्वारेंटीन में रखा जाता है. इस दौरान जू के चिकित्सक और कीपर्स उनकी सेहत और व्यवहार पर नजर रखते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानांतरण के दौरान जानवर तनाव (स्ट्रेस) में आ जाते हैं. इसलिए उन्हें शांत माहौल में रखना जरूरी होता है. ताकि वे नए वातावरण और जलवायु के अनुकूल खुद को ढाल सकें.
17 मई से होगा दीदार
जू प्रशासन को उम्मीद है कि 17 से 19 मई के बीच सभी जानवर पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य हो जाएंगे. इसके बाद उन्हें बाड़ों में रखा जाएग. जहां आम लोग उन्हें देख सकेंगे.
Also Read: जहानाबाद में डॉक्टरों का नया ड्यूटी शेड्यूल जारी, जानिए किस समय कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










