पटना वीमेंस कॉलेज: कल PG पाठ्यक्रमों के लिए इंटरव्यू; स्नातक वोकेशनल कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 1 जून से नामांकन

Updated:
विज्ञापन
पटना वीमेंस कॉलेज: कल PG पाठ्यक्रमों के लिए इंटरव्यू; स्नातक वोकेशनल कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 1 जून से नामांकन

Patna News : स्नातक वोकेशनल कोर्स की पहली सूची के आधार पर 1076 से अधिक छात्राओं को नामांकन का अवसर मिलेगा. चयनित छात्राओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 4 जून तक चरणबद्ध तरीके से संचालित की जाएगी:

विज्ञापन

Patna News : (अमृता सिंह) पटना वीमेंस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी (स्नातकोत्तर) और विभिन्न व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है. कॉलेज प्रशासन ने नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश और शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार छात्राओं में तकनीकी और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

30 मई को एमएससी और एमए के लिए ऑफलाइन इंटरव्यू

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, 30 मई को एमएससी जूलॉजी (M.Sc. Zoology), एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (M.Sc. Biotechnology) और एमए अंग्रेजी (M.A. English) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑफलाइन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ निर्धारित समय पर कॉलेज परिसर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

स्नातक वोकेशनल कोर्स की पहली मेरिट सूची जारी, 1076 छात्राओं को मौका

पटना वीमेंस कॉलेज ने स्नातक स्तर के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए पहली मेरिट सूची (First Merit List) जारी कर दी है. इस पहली सूची के आधार पर 1076 से अधिक छात्राओं को नामांकन का अवसर मिलेगा. नामांकन शेड्यूल: 1 जून से 4 जून तक चयनित छात्राओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 4 जून तक चरणबद्ध तरीके से संचालित की जाएगी:

कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग जैसे नए जमाने के तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ जॉब-ओरिएंटेड कोर्सेज के प्रति छात्राओं का रुझान काफी बढ़ा है.

Also Read:  पटना नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति चुनाव के लिए देर रात तक चली बैठक, आज जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन