पटना में सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद फतुहा पुलिस ने दबोचा

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी
Patna Viral Video : पटना के फतुहा में सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Patna Viral Video : सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फतुहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि 3 जुलाई को वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मकसूदपुर नयका रोड में एक व्यक्ति खुलेआम देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
विशेष टीम ने की छापेमारी
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मकसूदपुर में छापेमारी कर रामएकबाल यादव (45 वर्ष) को उसके घर से एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध फतुहा थाना कांड संख्या 420/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए एवं 26 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

पुलिस का सख्त संदेश
एसडीपीओ अवधेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर पुलिस की लगातार नजर है और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










