नीतीश के सामने लगे ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे, पटना यूनिवर्सिटी में बवाल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Mar 2026 9:05 PM
पटना यूनिवर्सिटी में सम्राट चौधरी, नीतीश और विजय सिन्हा
Patna University: पटना यूनिवर्सिटी में CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. छात्रों ने ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे लगाए, जिसके बीच जल्दबाजी में उद्घाटन कर कार्यक्रम खत्म करना पड़ा.
Patna University: पटना यूनिवर्सिटी में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. सीएम नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे, लेकिन उनके पहुंचते ही परिसर में ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे गूंजने लगे, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.
नारों और भीड़ के बीच कार्यक्रम जल्द निपटाया गया
सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे. छात्रों की भारी भीड़ और लगातार हो रहे विरोध के बीच प्रशासन ने आनन-फानन में उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कराया. इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री वहां से रवाना हो गए.
पुलिस प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत
भीड़ को काबू करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और डीएम त्यागराजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे. इसके बावजूद छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण रहा, जिससे सुरक्षा में चूक की भी चर्चा होने लगी.
पहले से ही विरोध पर उतरे थे छात्र नेता
सीएम के पहुंचने से पहले ही छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए थे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. उनका आरोप था कि इस कार्यक्रम की जानकारी छात्रसंघ को नहीं दी गई, यहां तक कि कुलपति को भी औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला.
ताला लेकर पहुंचे, रोक दिए गए
प्रदर्शन के दौरान शांतनु शेखर हाथ में ताला लेकर भवन में ताला लगाने पहुंचे थे. हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. इस दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
मंत्रियों को घेरा, समझाने की कोशिश
विरोध के दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को घेर लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर छात्रों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को काबू में किया.
147.29 करोड़ के आधुनिक भवन का उद्घाटन
बताया गया कि 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रशासनिक (G+8) और एकेडमिक (G+9) भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय का मुख्यालय नए प्रशासनिक ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा, जबकि पीजी विभागों को नए एकेडमिक भवन में स्थानांतरित किया जाएगा.
छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं
नए भवन में CCTV, सेमिनार हॉल, शुद्ध पेयजल, लिफ्ट, सोलर प्लांट, सब-स्टेशन, पार्किंग और गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इन सुविधाओं से छात्रों को आधुनिक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










