पटना में स्मैकिये की पिस्टल से बच्चे के गाल में लगी थी गोली, 4 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
पटना में एक बच्चे के गाल में गोली लगने के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक नाबालिग है. चारो स्मैक के आदी बताए गए हैं.
पटना के परसाबाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित एक बच्चे को गोली लगने के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गोली बच्चे के गाल में लगी थी. फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है. घटना शनिवार की थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर लिया.
घर में छिपाकर रख दी थी पिस्टल
सिटी एसपी (पूर्वी ) परिचय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. जब छानबीन की गयी तो खुलासा हुआ कि गोली उसी पिस्टल से चली थी, जो घर में छिपाकर रखी गयी थी. छापेमारी में पुलिस ने 1 असली और 1 नकली पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और 1 मैगजीन और 3 मोबाइल फोन जब्त किया है.
ALSO READ: Video: बांका में आभूषण कारोबारी की हत्या का Live वीडियो, लुटेरे से उलझे नवीन तो चार गोली मारी
4 स्मैक तस्कर भी गिरफ्तार
पुलिस ने 4 स्मैक तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें से एक नाबालिग है, जिसे निरुद्ध किया गया है. बाकी तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपितों में शिवनगर निवासी कुणाल उर्फ कल्लू, छोटे कुमार उर्फ नीतीश और ऋषिकेश कुमार शामिल है.
स्मैक के आदी हैं सभी अपराधी
पूछताछ में तीनों ने बताया कि पिस्टल कल्लू की थी, जो घर पर रखी गयी थी. उसी दौरान बच्चे खेल रहे थे. इसी में एक बच्चे के हाथ पिस्टल लग गयी. उसे लगा खिलौना है और ट्रिगर दबाते ही गोली फायर हो गयी, जो वहां खेल रहे बच्चे के गाल में लग गयी. पकड़े गए सभी आरोपित स्मैक के आदी हैं और पिस्टल का इस्तेमाल छिनतई, चोरी करता है. साथ ही डराने-धमकाने में भी पिस्टल का इस्तेमाल करते है. पिस्टल देने वाले के बारे में जानकारी मिली है. छापेमारी की गयी, लेकिन वह फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




