Patna-Sasaram Expressway: पीएम मोदी इस दिन करेंगे पटना-सासाराम एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन, किस जिले को होगा फायदा, जानिए…
Patna-Sasaram Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने में ही बिहार आने वाले हैं, जिसकी तैयार जोर-शोर से हो रही है. पीएम मोदी बिहार आने के बाद लोगों को पटना-सासाराम एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे. बता दें कि, इसकी जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी.
Patna-Sasaram Expressway: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी पहुंचे थे. उस दौरान पूरी दुनिया को संदेश पीएम मोदी ने दिया था, जिसके बाद भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया. वहीं, भारतीय सेना की सफलता के बाद अब फिर पीएम मोदी बिहार बिहार आने वाले है, जिसकी तैयारी बीजेपी की ओर से जोर-शोर से की जा रही है. 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज पहुंचेंगे. जहां से वे बिहार की जनता को कई सौगात देंगे.
पीएम मोदी देंगे बिहार वालों को तोहफा
जानकारी के मुताबिक, उसी दिन यानी कि 30 मई को ही पीएम मोदी पटना-सासाराम एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे और चौसा पावर प्लांट का उद्धाटन भी करेंगे. इसके अलावा पटना एयरपोर्ट के एक्सटेंशन का भी उद्धाटन पीएम मोदी 30 मई को ही करेंगे. यानी कि, बड़ी सौगात प्रधानमंत्री देने वाले हैं, जिसे लेकर बिहार की जनता काफी एक्साइटेड है. वहीं, इस पूरे मामले में जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी. साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन के दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर और कैमूर जिले के लोग बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं.
साल 2028 तक बनकर हो सकता है तैयार
इधर, उम्मीद जताई जा रही है कि, साल 2028 तक पटना-सासाराम एक्सप्रेस-वे पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा. तो वहीं, इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से पटना, भोजपुर, रोहतास, अरवल और सासाराम के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा. बता दें कि, 29 मार्च 2025 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने पटना से सासाराम तक के लिए करीब 120 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के मंजूरी दी थी. खबर की माने तो, इसका लागत 3712.40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा पूरा
बता दें कि, अभी सासाराम से पटना तक का सफर तय करने में 4 घंटे का समय लगता है लेकिन, एक्सप्रेस-वे के बन जाने से सिर्फ 2 घंटे में यात्रा पूरी की जा सकेगी. वहीं, यह एक्सप्रेस-वे गड़हनी, पीरो, बिक्रमगंज, मोकर और सासाराम के सुअरा तक बनाने वाली है. जानकारी के मुताबिक, सुअरा के आस-पास ये नेशनल हाइवे 10 से जुड़ेगा. वहीं, इससे होने वाले फायदे की बात करें तो, कोइलवर पुल पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल पाएगी, सासाराम से लोगों की पटना और बिहटा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी, किसानों को उनका मुआवजा तो मिलेगा ही लेकिन इनकी कीमतें भी बढ़ेंगी, पटना से सासाराम के बीच सफर सुगम होगा तो वहीं, इलाज के लिए सासाराम से पटना आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी.
Also Read: Bihar News: 40000 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती जल्द, इस जिले में मॉडल सदर अस्पताल का हुआ उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








