पटना में चाकू के बल पर मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो किशोर समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Patna Robbery News

लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी सहित सामान बरामद

Patna Robbery News : पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में स्कूटी चालक से चाकू के बल पर लूटपाट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो किशोर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद की है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Patna Robbery News : मेहंदीगंज थाना पुलिस ने ऑफिस से घर लौट रहे स्कूटी चालक से चाकू का भय दिखाकर लूटपाट करने के मामले का उद्भेदन करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में दो किशोर शामिल हैं, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है.

डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि बीते एक जुलाई को कदमकुआं थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहानीपुर काशीनाथ लेन निवासी आशीष कुमार मरचा-मरची स्थित कार्यालय से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप सर्विस लेन पर तीन अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.

तकनीकी अनुसंधान से खुला मामला

मामले की जांच के दौरान थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लूटे गए मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी निवासी एक किशोर को पकड़ा. पूछताछ में उसने दूसरे किशोर से मोबाइल खरीदने की जानकारी दी. इसके बाद किशोर की निशानदेही पर घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गा चरण लेन निवासी नंदू यादव के पुत्र सोनू कुमार तथा अनिल कुमार के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है.

एक आरोपी फरार, सामान बरामद

डीएसपी ने बताया कि घटना में शामिल रिशु कुमार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटी गई नकदी तथा मोबाइल फोन बरामद किया है. छापेमारी दल में दारोगा शिव शंकर कुमार, अंटू कुमार, मो. जसीम अंसारी, दीपु मंडल, सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार तथा कृष्णा कुमार शामिल थे.

चाकू दिखाकर की थी लूट

गौरतलब है कि अपराधियों ने पीड़ित को चाकू का भय दिखाकर उसका मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद, स्कूटी की चाबी समेत अन्य सामान लूट लिया था.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन