ePaper

पटना से रांची जाने में अब लगेगा कम समय, सबसे छोटे रेल लाइन के दोहरीकरण की मिली मंजूरी

Updated at : 12 Jun 2025 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
rail line in bihar| A gift of 110 KM long new railway line in Bihar, 15 stations will be ready

रेलखंड की सांकेतिक तस्वीर

Indian Railways: पटना से रांची जाने में अब कम समय लगेगा. सबसे छोटे रेलमार्ग को मंजूरी मिल गयी है. कोडरमा-बरकाकाना रेललाइन के दोहरीकरण से लाखों लोगों को फायदा होगा.

विज्ञापन

बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. कोडरमा-बरकाकाना रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी गयी है. कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया. वहीं 133 किलोमीटर के इस रेललाइन के दोहरीकरण से अब पटना और रांची के बीच का सफर आसान बनेगा. पटना-रांची के बीच यह सबसे छोटा रेलमार्ग है. जिससे सफर करने में समय की बचत होगी.

पटना-रांची के बीच का है सबसे छोटा रेलमार्ग

कोडरमा-बरकाकाना रेललाइन पटना-रांची के बीच सबसे छोटा रेलमार्ग है. 3,063 करोड़ रुपए की लागत से इसका दोहरीकरण होना है. डबल ट्रैक होने से ट्रेनों की रफ्तार इस लाइन पर बढ़ जाएगी. जिससे पटना से रांची आने-जाने में कम समय लगेगा. कोयला समेत अन्य माल लदान में भी बढ़ोतरी होगी.

ALSO READ: Video: पटना अटल पथ हादसे का LIVE वीडियो, बेलगाम कार ने पुलिसकर्मियों को उड़ाया

लाखों लोगों को होगा फायदा

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना-कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेललाइन ही पटना और रांची के बीच का सबसे छोटा रेलमार्ग है. झारखंड के चार जिलों कोडरमा, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ से होकर यह गुजरती है. लगभग 938 गांवों और 15 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.

120 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेनें

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना में 17 बड़े पुल बनेंगे. जबकि 180 छोटे पुल, 42 रोड ओवरब्रिज (ROB) और 13 रोड अंडरब्रिज (RUB) बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि जब यह डबल लाइन हो जाएगा तो हर साल 30.4 मिलियन टन अधिक सामान भी इस रूट होकर ढोया जा सकेगा. 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन इस रूट से दौड़ेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन