Video: पटना अटल पथ हादसे का LIVE वीडियो, बेलगाम कार ने पुलिसकर्मियों को उड़ाया
Author Thakurshaktilochan sandilya
Updated:
विज्ञापन
atal path accident
Video: पटना के अटल पथ पर बुधवार की रात को वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया. तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे जिसमें एक महिला सिपाही की मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Atal Path Accident Video: पटना के अटल पथ पर बुधवार की रात को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर चेक किया जा रहा था. इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आ गया है. बेलगाम कार की टक्कर से कई पुलिसकर्मी बीच सड़क पर इधर-उधर जा गिरे. मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में जख्मी पुलिसकर्मियों को पुलिस गाड़ी में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में जख्मी तीन पुलिसकर्मियों में एक महिला जवान की मौत हो गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
— Abhishek kumar (@Imabhishekkum) June 12, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें