पटना में बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़: 6.63 किलो ब्राउन शुगर, कट्टा-कारतूस और भारी मात्रा में कैश बरामद

Updated:
विज्ञापन
patna news

पुलिस बरामद नशीले पदार्थ के साथ

Patna News: पटना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए संपतचक प्रखंड के नयाचक बेईमान टोला में चल रही एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस धंधे से जुड़े एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मकान मालिक समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) पटना पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है. पुलिस टीम ने संपतचक प्रखंड अंतर्गत नयाचक बेईमान टोला स्थित एक रिहायशी मकान में संचालित हो रहे अवैध ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार, भारी-भरकम कैश और लग्जरी गाड़ी बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य तस्कर को रंगे हाथ दबोचा है, जबकि मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

गुप्त सूचना पर आधी रात को अंचलाधिकारी की मौजूदगी में रेड

पूर्वी पटना के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने गुरुवार को एक हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता में इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 3 जून की देर रात गोपालपुर थाना पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि नयाचक बेईमान टोला निवासी संतोष साव अपने कुछ अंतरजिला तस्कर साथियों के साथ भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर अपने घर पहुंचा है और उसे छोटे-छोटे पैकेटों में भरकर पटना और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में है.

सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर गोपालपुर थाना की गश्ती टीम और संपतचक के अंचलाधिकारी की मौजूदगी में एक विशेष टीम ने संदिग्ध मकान को चारों तरफ से घेर लिया. मुख्य दरवाजा खुलवाकर जब घर के कमरों की गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए.

लकड़ी की अलमारी के नीचे छिपाकर रखी थी करोड़ों की खेप

घर के एक मुख्य कमरे में रखी लकड़ी की बड़ी अलमारी के निचले हिस्से से पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे और पॉलीथिन बरामद की. जब उसे खोलकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया, तो कुल 6 किलो 630 ग्राम शुद्ध ब्राउन शुगर पाई गई (बोरे में 5 किलो 815 ग्राम और पॉलीथिन में 815 ग्राम). बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है.

Also Read: खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन