Patna News: पटना के इस इलाके में ऑटो बंद होने से गांधी मैदान की तरफ भयंकर जाम, कई थानों की पहुंची पुलिस

Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Dec 2025 9:31 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के पूर्वी इलाके की तरफ ऑटो बंद होने के कारण गांधी मैदान के पास गाड़ियों का दबाव बढ़ गया है. गुरुवार को तो स्थिति ऐसी हो गई कि ट्रैफिक पुलिस के साथ अन्य थानों की पुलिस को जाम हटाने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन

Patna News: पटना में बेली रोड, गांधी मैदान और बारी पथ के पास भीषण जाम की स्थिति बनती जा रही है. गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही. दरअसल, पूर्वी इलाके में ऑटो बंद होने के कारण लोग पूर्वी इलाके में जाने के लिए गांधी मैदान की ओर रवाना हो रहे हैं. अचानक से गाड़ियों और उस इलाके में ऑटो का दबाव बढ़ गया, जिसके कारण भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ रही.

कई थानों की पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ गांधी मैदान और पीरबहोर थाने की पुलिस को भी जाम हटाने के लिये लगना पड़ा. जाम के कारण गांधी मैदान, खेतान मार्केट, लंगरटोली, मछुआ टोली, खजांची रोड समेत अन्य इलाकों में गाड़ियों की लंबी लाइन लग जा रही.

चिरैयाटांड़ पुल पर सरकती रही गाड़ियां

दरअसल, चौधरी पेट्रोल पंप के पास शाम में गाड़ियों का दबाव अधिक होने के कारण चिरैयाटांड़ पुल पर जाम लग रहा है. गुरुवार को भी चिरैयाटांड़ पुल पर गाड़ियां सरकती हुई नजर आई. गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी थी. एग्जीबिशन रोड फ्लाइओवर से चिरैयाटांड़ चौधरी पेट्रोल पंप होते हुए कंकड़बाग मेन रोड पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लेकिन कंकड़बाग मेन रोड से करबिगहिया और स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते क्लियर थे.

कंकड़बाग में यहां बनाया गया यू-टर्न

इसके साथ ही कंकड़बाग मेन रोड पर सरदार बैट्री दुकान के पास यूटर्न बना दिया गया है. इसके पहले कंकड़बाग मेन रोड पर डॉ. आरएन सिंह मोड़ से ही मुड़ने की व्यवस्था थी. स्टेशन या एग्जीबिशन रोड से आने वाले जिन लोगों को कंकड़बाग पीसी कॉलोनी और उससे सटे इलाकों में जाना पड़ता था, वे कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ से घूम कर जाते थे या फिर डॉ. आरएन सिंह मोड़ का उपयोग करते थे. इस कारण कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ पर जाम की स्थिति हो जाती थी. लेकिन जब जिन्हें पीसी कॉलोनी की ओर जाना है, वे सरदार बैट्री के पास बने यूटर्न से मुड़ कर दूसरे लेन से होकर जा सकते हैं.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav: बिहार में इस बार नई टेक्नोलॉजी के साथ होगा पंचायत चुनाव, मल्टी-पोस्ट ईवीएम से ऐसे डाले जायेंगे वोट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन