Patna News: गड़बड़ी में 268 उर्वरक दुकानों की लाइसेंस रद्द, 49 दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Apr 2025 9:50 PM

विज्ञापन

खाद बीज की दुकान

Patna News: पटना में गड़बड़ी करने वाले 268 उर्वरक दुकानों की लाइसेंस रद्द कर दी गयी है. इसके साथ ही 49 दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान उर्वरक की इन दुकानों में गड़बड़ियां पकड़ी थीं.

विज्ञापन

Patna News: उर्वरकों की बिक्री में गड़बड़ी पाये जाने पर 268 उर्वरक दुकानों की लाइसेंस रद्द कर दी गयी है. जबकि 49 दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान उर्वरक की इन दुकानों में गड़बड़ियां पकड़ी थीं. उर्वरकों की कालाबाजारी और अधिक दाम में खाद बेचते हुए इन दुकानों को पकड़ा गया था. वहीं, वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच 2204 उर्वरक दुकानों की लाइसेंस गड़बड़ी में पकड़ी गयी है. जबकि 883 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सबसे अधिक लाइसेंस वर्ष 2022-23 में रद्द की गयी थी. इस साल 725 दुकानों की लाइसेंस रद्द की गयी थी.

पुआल जलाने वाले 162 किसान योजना से वंचित किये गये

खेतों में पुआल (फसल अवशेष) जलाने वाले 168 किसाना डीबीटी पंजीकरण रद्द कर दिया गया है. इन किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. जबकि बीते पांच वर्षों में 14631 किसानों को फसल अवशेष जलाने के आरोप में योजनाओं का लाभ पाने से वंचित कर दिया गया है.

अरवल जिले के 4474 किसानों का बनेगा विशिष्ट पहचानपत्र

अरवल जिले के 10 गांवों में प्रथम फेज में 4474 किसानों को यूनिक आइडी कृषि विभाग के द्वारा बनाया जायेगा, जिसके माध्यम से ही अब जिले के किसानों को कृृषि योजनाओं का लाभ मिलेगा. बिना यूनिक आइडी कार्ड के किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा. यूनिक आइडी कार्ड जिले में बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं. जिले में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया की शुरुआत हो गयी है. जिले के 10 राजस्व ग्रामों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाये जा रहे हैं. जिसमें 4474 किसानों को बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र बनेंगे. इस अभियान का उद्देश्य किसानों की डिजिटल पहचान को सुदृढ़ बनाना और उन तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है.

Also Read: Bihar Train: परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां की गयी बहाल, निरस्त की गयीं कई ट्रेनों का परिचालन शुरू, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन