Patna News: पटना में छठ से पहले 'गंगा स्वच्छता' अभियान होगा शुरू, सभी वार्ड होंगे जगमग, पर्व से पहले बड़ी तैयारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Aug 2025 3:04 PM

विज्ञापन

पटना गंगा घाट

Patna News: पटना में छठ महापर्व से पहले 'गंगा स्वच्छता' अभियान की शुरूआत होगी. नमामि गंगे की तरफ से यह अभियान चलाया जाएगा. जिसका उद्देश्य गंगा घाटों पर गंदगी फैलने से रोकना और लोगों के बीच साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाना है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार में कुछ ही महीने बाद दशहरा, दीवाली और छठ जैसे त्योहारों की शुरूआत हो जाएगी. त्योहार की शुरूआत से पहले पटना को चकाचक किया जा रहा है. साथ ही छठ महापर्व से पहले ‘गंगा स्वच्छता’ अभियान की शुरूआत होगी. बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के नमामि गंगे द्वारा इस अभियान की शुरूआत की जाएगी. पटना के दीघा घाट से यह शुरू होगा और उसके बाद अन्य घाटों पर इस अभियान को चलाया जाएगा.

जल्द ही होगी अभियान की शुरूआत

‘गंगा स्वच्छता’ अभियान का उद्देश्य गंगा घाटों पर गंदगी फैलने से रोकना और लोगों के बीच साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाना है. बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर के मुताबिक, यह अभियान एक मोबाइल बस सुविधा की तरह काम करेगा. एक घाट पर जागरूकता फैलाने के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा और अन्य घाटों पर भी इसी तरह जागरूक किया जाएगा. जल्द ही इस अभियान की शुरूआत होगी.

तीन टन की होगी स्वच्छता घंटी

यह भी बताया गया कि इस अभियान का एक अनूठा हिस्सा तीन टन की स्वच्छता घंटी होगी, जिसे गंगा घाट पर लगाया जाएगा. यह एक क्लॉक टॉवर की तरह होगा. इसके अलावा पटना के सभी वार्डों को भी जगमग किया जाएगा. त्योहार की शुरूआत से पहले सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है. जगमग पटना अभियान के तहत इस महीने हर एक वार्ड में 50-50 नई लाइटें लगाई जाएंगी.

अब तक इतनी स्ट्रीट लाइटें खरीदी गई

जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब 3750 स्ट्रीट लाइटें खरीदी जी चुकी है. वहीं, पूजा पंडालों में स्वच्छता कॉर्नर भी बनाए जाएंगे. पटना नगर निगम भी पूरी तरह से एक्टिव है. इस तरह से देखा जा सकता है कि त्योहार से पहले बड़ी तैयारी की जा रही है. इससे पहले नगर निगम की तरफ से शहर की साफ-सफाई को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया था. सड़कों पर कचड़ा फेंकने पर लोगों से भारी भरकर जुर्माना वसूलने की बात भी सामने आई थी.

Also Read: Bihar News: छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने लगा दी नहर में छलांग, दोनों लापता, खोजबीन जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन