Bihar News: छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने लगा दी नहर में छलांग, दोनों लापता, खोजबीन जारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Aug 2025 2:28 PM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar News: औरंगाबाद के राजपुर गांव में छोटे भाई को नहर में डूबता देख बड़े भाई ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी. लेकिन, पानी की धार इतनी तेज थी कि दोनों भाई लापता हो गए. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खोजबीन की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: शनिवार को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना इलाके के राजपुर गांव के पास उत्तर कोयल मुख्य नहर में डूबने से दो भाई लापता हो गए. स्थानीय लोग और पुलिस द्वारा उन्हें ढूंढकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन, दोनों भाइयों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. लोगों के बीच चर्चा है कि नहर में डूबने से दोनों की मौत हो गई है. डूबने वाले युवकों में सिमरी गांव निवासी प्रिंस कुमार (22 वर्ष) और पीयूष कुमार (16 वर्ष) शामिल है.

छोटे भाई को बचाने के लिए कूदा बड़ा भाई

जानकारी के अनुसार, नवीनगर प्रखंड के माली थाना इलाके के सिमरी धमनी गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा के बेटे प्रिंस, पियूष और रिंशु रामाशीष विश्वकर्मा के घर गए थे. रामाशीष विश्वकर्मा रिश्ते में उनके फूफा लगते हैं और राजपुर गांव के रहने वाले हैं. शनिवार की सुबह तीनों एक साथ नहर की ओर गए हुए थे. इसी क्रम में सबसे छोटा भाई रिंशु का पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में जा गिरा. छोटे भाई को नहर में डूबते देख उसका जुड़वा भाई पीयूष कुमार उसे बचाने के लिए नहर में कूदा और अपने छोटे जुड़वा भाई को बचाने में सफल रहा.

तेज धार में दोनों भाई लापता

लेकिन, नहर की तेज धार में खुद डूबने लगा. उसे डूबता देख सबसे बड़ा भाई प्रिंस भी नहर में कूद गया और बचाने का हर संभव प्रयास किया. लेकिन, दोनों भाई पानी की धार में बहने लगे. सबसे छोटे भाई रिंशु ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों और अपने फूफा को दी. लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी. दोनों भाइयों की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद घटना की जानकारी कुटुंबा पुलिस को दी गई.

लोगों में भरा आक्रोश

इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलने पर कुटुंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. अधिकारियों और एनडीआरएफ की टीम को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद नहर में पानी बंद कर दिया गया और अब पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है. ग्रामीण ट्यूब के सहारे शव को खोजने का प्रयास कर रहे हैं. दूसरी तरफ एनडीआरएफ की टीम के घटनास्थल पर पहुंचने में देरी होने के कारण लोग आक्रोशित हो गए हैं.

Also Read: Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को बिहार के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट, IMD ने बारिश के साथ ठनका गिरने की जताई संभावना

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन