टेली-कंसल्टेशन में औरंगाबाद बना बिहार नंबर-1, लगातार दूसरी रैंकिंग में भी रहा शीर्ष पर

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद टेली-कंसल्टेशन में बिहार टॉप पर

Aurangabad Health News : औरंगाबाद जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. राज्य स्तर पर जारी टेली-कंसल्टेशन रैंकिंग में बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. यह जिले में टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रभावी संचालन और बढ़ते जनविश्वास को दर्शाता है.

विज्ञापन

Aurangabad Health News : स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में औरंगाबाद जिले ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. राज्य स्तर पर जारी टेली-कंसल्टेशन रैंकिंग में औरंगाबाद ने बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. लगातार दूसरी रैंकिंग में भी जिला शीर्ष पर बना रहा है, जो जिले में टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रभावी संचालन और बढ़ते जनविश्वास को दर्शाता है.

10 दिनों में 15,885 लोगों ने लिया टेली-कंसल्टेशन का लाभ

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक औरंगाबाद जिले में कुल 15,885 टेली-कंसल्टेशन दर्ज किए गए. इस प्रदर्शन के साथ जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर रहा.

इससे पहले 1 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में भी औरंगाबाद 14,124 टेली-कंसल्टेशन के साथ पहले स्थान पर रहा था. लगातार बेहतर प्रदर्शन से स्पष्ट है कि जिले में टेलीमेडिसिन सेवा का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा रहे हैं.

डीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों को दी बधाई

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और संबंधित कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि टेली-कंसल्टेशन सेवा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग घर बैठे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठा सकें.

जनजागरूकता और नियमित मॉनिटरिंग पर रहेगा जोर

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-कंसल्टेशन के प्रति बढ़ती जागरूकता और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी के कारण यह सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिले को राज्य में शीर्ष स्थान पर बनाए रखने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित मॉनिटरिंग और जनजागरूकता अभियान जारी रहेगा.

जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सामूहिक प्रतिबद्धता, बेहतर कार्यसंस्कृति और टीमवर्क का परिणाम बताते हुए सभी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना की.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन