पटना के गायघाट ग्रिड से पहाड़ी सब स्टेशन को मिलेगी अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन, बिजली आपूर्ति होगी और मजबूत

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 02 Jun 2026 1:54 PM

विज्ञापन

सब स्टेशन

Patna News: पटना के गायघाट ग्रिड से पहाड़ी सब स्टेशन तक नई 33 केवी अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई है, जिससे बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत होगी. इस व्यवस्था से आसपास के इलाकों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या कम होगी और निर्बाध बिजली मिल सकेगी.

विज्ञापन

Patna News: (अनुपम कुमार की रिपोर्ट)
पटना के गायघाट ग्रिड से पहाड़ी सब स्टेशन के लिए नया 33 केवी अंडरग्राउंड बिजली लाइन तैयार किया गया है. इस लाइन के शुरू होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत और स्थिर होगी.

संप हाउसों को मिलेगा फायदा

इस व्यवस्था से पहाड़ी इलाके में पहले से चल रहे तीन संप हाउसों के साथ-साथ एक नए प्रस्तावित संप हाउस को भी पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी.

इन इलाकों को मिलेगा लाभ

नई अंडरग्राउंड लाइन से जीरो माइल, बैरिया, गांधी सेतु और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी. इससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी.

आंधी-तूफान में भी नहीं होगा असर

अंडरग्राउंड केबल होने के कारण आंधी या खराब मौसम में बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित और स्थिर बिजली मिल सकेगी.

नया सब स्टेशन भी होगा चालू

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन पहाड़ी सब स्टेशन अगले महीने शुरू किया जाएगा, जिसे इसी नई 33 केवी लाइन से जोड़ा जाएगा. बढ़ते लोड को देखते हुए क्षेत्र में बिजली ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है.

ALSO READ: सम्राट चौधरी बोले- जिस दिन पार्टी कहेगी झोला उठाकर चल दूंगा, जानिए बिहार के सीएम ने क्यों कही ये बात

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन