Patna: खेत में मिला युवक का हाथ बंधा शव, सिर और जबड़े पर हैं बुलेट के निशान, शव की पहचान में जुटी पुलिस

Muzaffarpur News (सांकेतिक तस्वीर )
Patna News: राजधानी पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. उसके सिर और जबड़े में गोली मारी गई है. शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है.
Patna News: राजधानी पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि घटना से पहले अपराधियों ने युवक के हाथ बांध डालें. फिर उसके सिर और जबड़े में गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस द्वारा युवक का शव रविवार की सुबह वीर गांव मुख्य मार्ग के बगल के खेत से बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
इस घटना की पुष्टि करते हुए मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 कन्हैया सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है. घटनास्थल पर FSL टीम और डॉग स्क्वाड के माध्यम से पुलिस छानबीन शुरू कर दी है.
ग्रामीणों ने खेत में देखा युवक का शव
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए निकले तो वीर गांव के एक खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा. अपराधियों के द्वारा युवक का हाथ बांधने के बाद उसे गोली मारकर हत्या की गई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनरूआ थाने को दी.
सूचना मिलते ही धनरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




