पटना सिटी के ट्रांसपोर्ट एजेंसी में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

Updated at :12 May 2026 4:33 PM
विज्ञापन
patna city news

पटना सिटी के जीरो माइल स्थित इमारत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी.

Patna News: पटना सिटी के अगमकुंआ थाना अंतर्गत जीरो माइल स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर ट्रांसपोर्ट एजेंसी समेत तीन संस्थानों में लगी आग पर काबू पाया. प्राथमिक तौर पर आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

विज्ञापन

Patna News (अमिताभ श्रीवास्तव):अगमकुंआ थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित गांधी सेतु रोड पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जी-प्लस-टू इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित ट्रांसपोर्ट एजेंसी और तीन अन्य संस्थानों में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे फ्लोर को चपेट में ले लिया.

फायर ब्रिगेड की 8 यूनिट ने पाया काबू

आगलगी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हुई. घटनास्थल पर दमकल की 8 गाड़ियाँ भेजी गईं. फायर ऑफिसर अजय कुमार के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. समय रहते कार्रवाई होने से आग को निचली मंजिलों तक फैलने से रोक लिया गया.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान

हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा. इस घटना में संस्थान में रखे महत्वपूर्ण उपकरण जैसे कई एयर कंडीशनर, डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर और पंखे, टेबल, कुर्सियाँ जैसी कई फर्नीचर के साथ साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें भी पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं.

पीड़ित संस्थानों द्वारा आकलन जारी

फायर ऑफिसर ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कोई हताहत नहीं हुआ है. पीड़ित ट्रांसपोर्ट एजेंसी और अन्य संस्थानों के संचालकों द्वारा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है. स्थानीय पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है.

Read more:छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम ठप: एनेस्थीसिया डॉक्टरों की लापरवाही से घंटों तक फंसा रहा शव

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Aditya Kumar Ravi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन