पीयू- भूकंपीय टेलीमेट्री नेटवर्क केंद्र पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों की हुई बैठक, प्रबंधन परिषद का होगा गठन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू- भूकंपीय टेलीमेट्री नेटवर्क केंद्र पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों की हुई बैठक, प्रबंधन परिषद का होगा गठन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्र को संचालित करने के उद्देश्य से प्रबंधन परिषद का गठन कर लिया जाये, जिससे कार्य को औपचारिक रूप से गति मिल सके.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना सायंस कॉलेज परिसर में भूकंपीय टेलीमेट्री नेटवर्क केंद्र को स्थापित व संचालित करने के लिए पटना विश्वविद्यालय व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच कुछ वर्ष पहले आधिकारिक रूप से सहमति बनी थी. नेटवर्क केंद्र स्थापित करने के उद्देश्य से भवन निर्मित हो चुका है. केंद्र को क्रियाशील करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण के सचिव वारिस खान, भूगर्भ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो रामबली सिंह, वरीय प्राध्यापक प्रो अतुल आदित्य पांडेय व बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक डॉ प्रभु की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्र को संचालित करने के उद्देश्य से प्रबंधन परिषद का गठन कर लिया जाये, जिससे कार्य को औपचारिक रूप से गति मिल सके. प्रबंधन में पटना विश्वविद्यालय व प्राधिकरण के नामित सदस्यों के अतिरिक्त आइआइटी पटना, एनआइटी पटना, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, बिहार राज्य इकाई व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार का प्रतिनिधित्व होना है. यह केंद्र भूकंप जैसी आपदा के दृष्टिकोण से बिहार जैसे राज्य के लिए काफी उपयोगी होगा. पटना विश्वविद्यालय के शिक्षकों व शोधार्थियों को भूकंप अध्ययन एवं शोध के संदर्भ में आंकड़ा उपलब्ध हो सकेगा. केंद्र को संचालित करने के लिए बिहार के 10 जिलों में फील्ड स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन