पटना के इस इलाके में अब नहीं कटेगी बिजली, इसी हफ्ते शुरू होगा नंदलाल छपरा पावर सब स्टेशन

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना के नंदलाल छपरा में नया पावर सब स्टेशन इस सप्ताह चालू होगा. इससे 60 हजार से अधिक लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी और लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या कम होगी.
पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
Patna News: राजधानी के नंदलाल छपरा में बनकर तैयार पावर सब स्टेशन (PSS) इस सप्ताह चालू होने जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और सभी जरूरी उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं. ट्रायल रन के बाद अगले तीन-चार दिनों में इसे शुरू कर दिया जाएगा.
60 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
नए पावर सब स्टेशन के शुरू होने से कंकड़बाग-2 विद्युत डिवीजन के 60 हजार से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी. साथ ही हाई लोड के कारण होने वाली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी.
10-10 मेगावाट के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए
नंदलाल छपरा पावर सब स्टेशन को पूरी तरह गैस इंसुलेटेड तकनीक से बनाया गया है. यहां 10-10 मेगावाट क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. दोनों ट्रांसफार्मरों से पांच-पांच फीडर संचालित किए जाएंगे.
इन इलाकों को मिलेगी सीधी बिजली आपूर्ति
नंदलाल छपरा पीएसएस से आसोचक, चमनचक, आईएएस कॉलोनी, जगमोहन बाबा क्षेत्र के करीब पांच हजार बिजली उपभोक्ताओं को सीधे बिजली आपूर्ति मिलेगी.
ट्रांसपोर्ट नगर और खेमनीचक क्षेत्र को भी फायदा
इस पावर सब स्टेशन के शुरू होने से ट्रांसपोर्ट नगर, जगनपुरा और खेमनीचक पीएसएस का लोड भी कम होगा. इससे करीब सात हजार अतिरिक्त बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी. प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लगभग 60 हजार लोग इस परियोजना से लाभान्वित होंगे. साथ ही नंदलाल छपरा संप हाउस को भी एक अतिरिक्त फीडर उपलब्ध कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










