Patna Metro: 3 सितंबर को पटना मेट्रो का ट्रायल, जानिए कितना होगा भाड़ा, ऐसे ले सकेंगे टिकट

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Metro: पटना मेट्रो का ट्रायल 3 सितंबर को होने वाला है. करीब 800 मीटर की पटरी पर ट्रायल होगा. इस दौरान तमाम गड़बड़ियों को चेक कर दूर किया जाएगा. इसके साथ ही टिकट के लिए 2.89 करोड़ से टिकट वेंडिंग मशीन पांच स्टेशनों पर लगाई जाएगी.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना मेट्रो के काम ने रफ्तार पकड़ ली है और वह दिन आ ही गया जब ट्रेन का ट्रायल होने वाला है. 3 सितंबर को करीब 800 मीटर की पटरी पर पटना मेट्रो का ट्रायल होगा. इस दौरान जितनी भी गड़बड़ियां पाई जायेंगी, उसे दूर किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, ट्रायल के दौरान मेट्रो की स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की सुरक्षा को अच्छे से जांचा जाएगा.

132 केवी स्विच स्टेशन को किया गया चार्ज

इसके साथ ही बैरिया बस टर्मिनल के सामने बने मेट्रो डिपो में बिजली का 132 केवी स्विच स्टेशन शुक्रवार को ही चार्ज कर दिया गया था. दरअसल, डिपो में बिजली के रिसीविंग स्टेशन में 30-30 एमवीए के चार पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं. इनमें दो पावर ट्रांसफॉर्मर 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन को 33 केवी में बदलेंगे.

मेट्रो के परिचालन की तैयारी पूरी

जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग स्टेशनों पर लगाए गए विशेष डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर को सप्लाई दी जाएगी. इससे 440 वोल्ट पर एसी, एक्सलेटर, लिफ्ट के साथ बाकी के अन्य इलेक्ट्रिक मशीन चलेगी. साथ ही दो पावर ट्रांसफॉर्मर 132 केवी की लाइन को 25 केवी में बदलेंगे. इस तरह से मेट्रो के ट्रायल के साथ नियमित रूप से मेट्रो के संचालन के लिए तैयारियां कर ली गई हैं.

इतना हो सकता है मेट्रो का किराया

इसके अलावा मेट्रो को लेकर भाड़े की बात की जाए तो, पहले फेज में पटना मेट्रो न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक चलाई जाएगी. रेड लाइन के एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर जाने के लिए लोगों को 15 रुपये भाड़ा देना होगा. जबकि बाकी के स्टेशनों तक जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा 30 रुपये किराया लगेंगे. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

इस तरह मिलेगी टिकट

मेट्रो का टिकट लेने के लिए पहले फेज के पांचों स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जायेगी, जिसकी लागत कीब 2.89 करोड़ है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू है. जानकारी के मुताबिक, इस मशीन से यात्रियों को कैश के साथ ही क्यूआर कोड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के साथ अन्य माध्यम से टिकट लेने की सुविधा मिलेगी.

Also Read: Bihar Weather Today: मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग; 10 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन