Patna Metro : पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, इस दिन मिलेगी सौगात, दो शिफ्ट में हो रहा काम

Updated:
विज्ञापन
Patna Metro : पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, इस दिन मिलेगी सौगात, दो शिफ्ट में हो रहा काम

Patna Metro : पटना के लोगों को इस साल 15 अगस्त से मौके पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है. समय पर काम पूरा करने के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है.

विज्ञापन

Patna Metro : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता के 78वें वर्षगांठ पर राजधानी वासियों को मेट्रो की सौगात देने की तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है. यह मेट्रो परियोजना न केवल राजधानी की आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि यह शहर की ट्रैफिक समस्या को बहुत हद तक नियंत्रित करने में भी कामयाब होगी. इतना ही नहीं, मेट्रो की यह सौगात स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी. यह परियोजना भविष्य में पटना के तीव्र गति से विकास की नई आधारशिला रखने वाली है. मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए निर्माण एजेंसियां दिन-रात दो शिफ्ट में काम कर रही हैं.

पटना मेट्रो कोच

कितना काम हुआ है

पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है. मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक कुल 6.2 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में कुल पांच स्टेशन हैं. इनमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी शामिल हैं.

शुरुआती दौर में खेमनीचक को छोड़कर बाकी चार स्टेशनों पर मेट्रो का परिचालन किया जाएगा. इन चार स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह मशीन, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण व गेट प्रणाली आदि लगाने का काम अपने अंतिम चरण में है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पिछले दिनों 3 बोगियों की रैक पहुंची थी पटना

निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. डिपो में मेट्रो के वाशिंग और मेंटेनेंस पिट के साथ कंट्रोल रूम, विद्युत सब-स्टेशन, वर्कशॉप शेड, इंस्पेक्शन शेड और ट्रैक यूनिट का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है. प्राथमिक कॉरिडोर में 6.2 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है और अब स्टेशनों को अंतिम रूप देने और अन्य काम पूरे किए जा रहे हैं.

आगामी 15 अगस्त को इस कॉरिडोर पर मेट्रो के परिचालन का लक्ष्य है. इसके लिए तीन बोगियों की एक रैक पिछले दिनों ही पुणे से पटना पहुंच चुकी है और इसके ट्रायल रन की तैयारी को लेकर निर्माण एजेंसियां दिन-रात काम में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार ली, बायकॉट तो बहाना है’, मंत्री बोले- खुद को तसल्ली दे रहे हैं

बिहार के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, वोटर लिस्ट के बाद अब राशन कार्ड की होगी जांच, जल्द करा लें ये काम

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन