Ration Card Update: बिहार के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, वोटर लिस्ट के बाद अब राशन कार्ड की होगी जांच, जल्द करा लें ये काम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jul 2025 5:54 PM
Ration Card Update: बिहार में इन दिनों राशन कार्ड को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो लोग 6 महीने से राशन नहीं उठा रहे हैं, उनका कार्ड बंद किया जा सकता है. ऐसे में हर कार्डधारी के लिए e-KYC कराना अब अनिवार्य हो गया है.
Ration Card Update: बिहार की जनता इन दिनों दो बड़ी परेशानियों से जूझ रही है. एक ओर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार कराने की दौड़, दूसरी ओर राशन कार्ड को लेकर नई मुसीबत. सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने पिछले 6 महीने से राशन नहीं उठाया है तो उसका राशन कार्ड बंद हो सकता है. इसका मतलब है e-KYC नहीं कराने वाले को न तो मुफ्त अनाज मिलेगा और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा.
क्या है नया नियम?
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों के राशन कार्ड लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए हैं या जो फर्जी या डुप्लिकेट हो सकते हैं उनकी जांच की जाए. इसके तहत हर राशन कार्डधारी को अब e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है. इसमें आधार से मिलान और बायोमेट्रिक पहचान शामिल है.
कितने कार्ड खतरे में?
देशभर में करीब 23 करोड़ राशन कार्ड हैं. अकेले बिहार में 8.71 करोड़ कार्ड एक्टिव हैं. इनमें से सरकार का मानना है कि लगभग 7% से 18% कार्ड फर्जी या दोहराव वाले हो सकते हैं. यानी राज्य में 25 लाख से ज्यादा कार्ड रद्द किए जा सकते हैं. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाया है तो जल्दी से यह प्रक्रिया पूरी कर लें.
e-KYC कैसे कराएं?
आप दो तरीकों से e-KYC कर सकते हैं:
ऑनलाइन e-KYC करने के लिए अपने राज्य के राशन पोर्टल पर जाएं. आधार नंबर डालें और OTP के जरिए पहचान वेरीफाई करें.
ऑफलाइन e-KYC करने के लिए नजदीकी राशन डीलर या जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड लेकर जाएं. यहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा और e-KYC पूरा हो जाएगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्यों जरूरी है ये काम समय पर करना?
सरकार ने e-KYC पूरी करने की एक आखिरी तारीख तय की है. उसके बाद जिनके कार्ड पर KYC नहीं हुआ होगा, उनके कार्ड निलंबित हो सकते हैं. इससे मुफ्त राशन और दूसरी सरकारी सुविधाएं मिलनी बंद हो सकती हैं.
इसे भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव ने हार स्वीकार ली, बायकॉट तो बहाना है’, मंत्री बोले- खुद को तसल्ली दे रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










