Patna Firing: फायरिंग के महज 35 मिनट के अंदर पहुंच गई STF, जानिए पटना में हुई फायरिंग की पूरी कहानी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Feb 2025 5:44 PM

विज्ञापन

Patna Firing News

Patna Firing: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग में अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की. इस वजह से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के तुरंत बाद पटना पुलिस ने SSP अवकाश कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया और अपराधियों को घेर लिया. आइये इस घटना की टाइमलाइन जानते हैं...

विज्ञापन

Patna Firing: पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को अचानक अपराधियों में फायरिंग कर दी जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया. पटना पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने रंगदारी मांगने के क्रम में गोली चलाई. जिस इलाके में अपराधियों ने गोली चलाई वहां घनी बस्ती है. गोली चलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम पहुंच गई. अपराधी जान बचाने के एक मकान में घुस गए. पूरे मामले पर पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया है.

जानें टाइमलाइन

सबसे पहले 2:16 बजे कंकड़बाग में फायरिंग हुई. 2:25 बजे अपराधी एक मकान में घुस गए. मौके पर पुलिस 2:39 बजे पहुंच गई. इसके 12 मिनट बाद यानी 2:51 बजे STF की टीम ऑपरेशन करने पहुंच गई. पटना के SSP अवकाश कुमार 2:59 बजे मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में ऑपरेशन शुरू हुआ. 3:20 बजे दो अपराधी गिरफ्तार किया गया. STF 3:30 बजे मकान में घुसी. 3:35 बजे फायरिंग की आवाज आई. 4 अपराधी 4:15 बजे गिरफ्तार कर लिए गए.

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

बिहार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज हुई घटना पर कहा, “राज्य में अपराध बढ़ता जा रहा है. हम तो कई बार बोले हैं कि ऐसा कोई दिन नहीं जब बिहार में दो सौ राउंड से काम गोलियां नहीं चलती. प्रतिदिन पटना और अन्य शहरों में अपहरण होता है. थाना में, पुलिस हिरासत में लोगों की पिटाई होती है, लोगों की मौत होती है. उसका कोई जवाब नहीं दे पाता. लॉ एंड ऑर्डर का एक क्रिमिनल डिसॉर्डर हो गया है .”

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: सामान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे… अपराधियों ने पिता–पुत्र को मारी गोली, इलाके में हड़कंप

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन