ePaper

Patna Crime: पटना में दिनदहाड़े महिला की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर मारी गोली

Updated at : 30 Jul 2024 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

bihar crime news

Patna Crime: पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से मामला को सुलझाने में जुट गई है. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के दो खोखे बरामद किए हैं. मामला संपत्ति विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना. राजधानी पटना के इलाहीबाग में मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गये. घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना सहित पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दो मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से मामला को सुलझाने में जुट गई है. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के दो खोखे बरामद किए हैं. मामला संपत्ति विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है.

फ्लैट में अकेले रहती थी

जानकारी के अनुसार पटना के गोपालपुर थाना के इलाही बाग में मनोरमा देवी (60 वर्ष) अपने फ्लैट में अकेली रहती थी. पांच फ्लैट में किराएदार रहा करते थे. मनोरमा देवी का एक बेटा संजय कुमार (35 वर्ष) अपनी मां के साथ नहीं रहता था. फुलवारी शरीफ में वह अपनी पुरानी प्रॉपर्टी में रहता था. आसपास के लोगों ने बताया कि मनोरमा देवी के पति नन्नू राय की भी हत्या लगभग चार वर्ष पूर्व कर दी गई थी. संजय कुमार ने अपनी मां और पिता को घर से निकाल दिया था, जिसके कारण मां इलाही बाग में अलग रहा करती थी.

Also Read: Union Budget 2024: बिहार को सड़क, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और बिजनेस कोरिडोर का तोहफा

चल रहा था संपत्ति विवाद

मोहल्ले में चर्चा यह भी है कि अपनी प्रॉपर्टी को मां अपनी बेटी के नाम लिखना चाह रही थी, जिसे लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हुआ करता था. पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर पूरे गहराई से जांच कर रही है. हालांकि, इस मामले में मनोरमा देवी के पुत्र संजय से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मौजूद नहीं थे. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है. अब तक इस मामले में हत्यारों की पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन