ePaper

पटना: कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर अपराधी ने घटना को दिया अंजाम

Updated at : 11 Dec 2023 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना: कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर अपराधी ने घटना को दिया अंजाम

राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में एक युवक ने कोचिंग जा रही एक छात्रा की गोलीमारकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन

राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में सोमवार की सुबह-सुबह कोचिंग जा रहे एक छात्रा को बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हत्या की वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गए . मामले की सूचना मिलते ही ए एसपी मसौढ़ी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं . फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है .पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है. मृतक स्थानीय चपौर गांव के रहने वाली छात्रा अनामिका बताई जाती है.

थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई

हत्या की ये घटना थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई. मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास अपराधियों ने कोचिंग जा रही छात्रा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी और उसकी हत्या कर दी. गोली छात्रा की कनपटी में सटाकर मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी पढ़ाई करने के लिए आती थी.

युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु

सोमवार को भी कोचिंग ही जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी के बाद मसौढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है. लेकिन बताया जाता है की हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है. पुलिस ने परिजनों को भी खबर दिया है. परिजनों के आने के बाद ही कुछ मामले का पाता चल पाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन