पटना के फुलवारी शरीफ में एक पेंटर की हत्या, पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Patna Crime News: पटना जिला के फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में 47 वर्षीय पेंटर मोहम्मद जहांगीर ऊर्फ डिम्पल की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई है. पेंटर की हत्या का आरोप उसकी दूसरी पत्नी और साढू के बेटे पर लगा है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना जिला के फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में 47 वर्षीय पेंटर मोहम्मद जहांगीर ऊर्फ डिम्पल की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई है. पेंटर की हत्या का आरोप उसकी दूसरी पत्नी और साढू के बेटे पर लगा है. पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर आरोपित साढू के बेटे को गिरफ्तार कर लिया और छानबीन में जुट गई है.

मृतक जहांगीर डिम्पल के बेटे शमशाद ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात में उसकी दूसरी मम्मी फरजाना से पिता जहांगीर का झगड़ा हुआ था. उसके बाद दूसरी मम्मी फरजाना ने अपने बहन के बेटे फरहान को बुलवाया और पिता के साथ मारपीट की.

रात में पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, सुबह मौत की मिली खबर

शमशाद ने बताया कि उसके सामने उसके पिता को फरहान ने उठाकर पटक दिया और लात घुसो से बुरी तरह मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने गए शमशाद को भी उन लोगों ने पिटाई कर दी. इसकी जानकारी जहांगीर के दूसरे भाइयों को मिली तो 112 डायल पुलिस को बुलाया गया.

Also Read: आरा में बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी…

रात में पहुंची पुलिस को जहांगीर के दूसरी पत्नी ने बताया की परिवार में लड़ाई झगड़ा हुआ था. स्थानीय डॉक्टर ने उसे दवा खिलाया गया है. पुलिस को लोगों ने समझा बुझा कर वापस कर दिया कि पति पत्नी के बीच पारिवारिक झगड़ा हुआ था. सुबह-सुबह जहांगीर की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस चल पहुंची और बेटे व अन्य भाइयो की शिकायत पर फरहान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

अपने सात भाइयों में चौथे नंबर पर था जहांगीर

मृतक जहांगीर ऊर्फ डिम्पल अपने सात भाइयों में चौथे नंबर पर था. जहांगीर इस्लामिया स्कूल के पास नहर पर एक किराए का मकान में रहता था. उसकी पहली पत्नी से उसका अलगाव हो गया था. परिवार के लोगों ने बताया कि उसका एक पुत्र शमशाद है जो पहली पत्नी से ही है लेकिन वह अपने पिता के साथ ही रहता है. जहांगीर ऊर्फ डिंपल पिता स्वर्गीय कमरुद्दीन का परिवार के अन्य लोग खलीलपुरा में रहते हैं. मूल रूप से इनका परिवार कोईलवर के चांदी का रहने वाला है जो फुलवारी शरीफ में करीब 50 सालों से रह रहा है.

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन