पटना में ट्रेन से गिरकर महिला सिपाही की मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी, पुलिस मामले की कर रही जांच…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Aug 2024 8:32 AM
सांकेतिक तस्वीर
Patna Accident News: राजधानी पटना में ट्रेन से गिरकर एक महिला सिपाही की मौत हो गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि हाल-फिलहाल में हीं उसकी शादी हुई थी. घटना दानापुर रेल थाना क्षेत्र के नेउरा-गांधी हॉल्ट की पास रविवार शाम की है. जहां ट्रेन से गिरकर महिला सिपाही सपना कुमारी (27 वर्ष) की मौत हो गई.
Patna Accident News: राजधानी पटना में ट्रेन से गिरकर एक महिला सिपाही की मौत हो गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि हाल-फिलहाल में हीं उसकी शादी हुई थी. घटना दानापुर रेल थाना क्षेत्र के नेउरा-गांधी हॉल्ट की पास रविवार शाम की है. जहां ट्रेन से गिरकर महिला सिपाही सपना कुमारी (27 वर्ष) की मौत हो गई. जो बक्सर स्टेशन पर कार्यरत थी. 20 दिनों पहले उसकी शादी हुई थी. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सपना की शादी धनबाद में हुई थी. शादी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए वह बक्सर जा रही थी. इसी दौरान नेउरा-गांधी हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो है. महिला सिपाही का शव पटरी के पास पड़ा हुआ था. इस घटना का प्रत्यक्ष दर्शी अभी सामने नहीं आया है.
हालांकि पुलिस का कहना है की अज्ञात ट्रेन से गिरकर महिला की मौत होने की बात सामने निकलकर आ रही है. मृतक की पहचान पटना की खीरीमोड़ निवासी रामबाबू साव की बेटी सपना कुमारी के रूप में हुई है. वर्तमान में वह फुलवरिशरीफ बोचाचक के पास रह रही थी. वर्ष 2019 में वह नौकरी ज्वाइन की थी.
14 जुलाई को सीआरपीएफ जवान से हुई थी शादी
सपना के भाई का कहना है कि 14 जुलाई को उसकी शादी सीआरपीएफ जवान से हुई थी. पति राहुल कुमार धनबाद के रहनेवाले हैं. शादी से लौट सपना ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए 12 बजे दिन में घर से निकली थी. इसी बीच परिवारवालों के फोन पर बक्सर नहीं पहुंचने पर कॉल आया.
जिसके बाद परिजनों ने कई बार सपना को कॉल लगाया. लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया. मोबाइल ट्रेस करने के बाद महिला का लोकेशन गांधी हॉल्ट के पास पाया गया. जिसके बाद दानापुर जीआरपी से संपर्क किया गया तो गांधी हॉल्ट के पास महिला की मौत होने की सूचना मिली.
चलती ट्रेन से गिरने के बाद मौत की आशंका जताई जा रही है. गिरने से गंभीर चोटें आई होंगी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Saryu Roy ने थामा JDU पार्टी का दामन, पटना में ग्रहण की सदस्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










