पटना में खड़ी ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो
Patna Accident News: पटना में एक ट्रक ने खड़ी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई है. घटना बिहटा थानाक्षेत्र के बिहटा आरा मुख्य मार्ग के सिकंदरपुर गांव के पास की बताई जा रही है.
Patna Accident News: पटना में एक ट्रक ने खड़ी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई है. घटना बिहटा थानाक्षेत्र के बिहटा आरा मुख्य मार्ग के सिकंदरपुर गांव के पास की बताई जा रही है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ऑटो में टक्कर मारी है. जिसके कारण ऑटो आगे खड़ी ट्रक में जा घुसी. वहीं मृतक का भाई ऑटो चालक बाल-बाल बचा है. मृतक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के मौदही गांव निवासी स्व. रामानुज राय के बेटे नंदजी कुमार के रूप में की गई है.
आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
इधर, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मैच गया. इस घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया और सड़क जाम से मुक्ति दिलाया.
Also Read: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाने में लटका मिला शव, थानाध्यक्ष समेत तीन सस्पेंड
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
मृतक के भाई इंदल कुमार ने बताया कि वह बिहटा चौक से घर लौट रहा था. जाम के कारण सिकंदरपुर गांव के पास ऑटो को लगाकर बाहर उतरा, तभी हादसा यह हादसा हुआ. घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लोगों को काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटाया गया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही बालू लदे ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




