पप्पू यादव की नीतीश कुमार से गुहार, बोले- बिहार को बर्बाद होने से बचा लीजिए, JDU का ही हो अगला CM

पप्पू यादव
Bihar Next CM: बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से अपील की है कि अगला सीएम जेडीयू से ही हो. इस पद के लिए निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है. एनडीए जल्द इस पर फैसला कर सकता है.
Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज है. इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहें या नहीं, यह उनका निजी फैसला है. लेकिन, बिहार का अगला मुख्यमंत्री जेडीयू से ही होना चाहिए.
क्या बोले पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की सेवा की है. इसलिए अब उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य की बागडोर ऐसे हाथों में जाए, जो बिहार को सही दिशा में आगे ले जाए. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को किसी भी तरह से दिल्ली से चलने की स्थिति में नहीं जाना चाहिए और यहां सामाजिक तनाव या नफरत का माहौल नहीं बनना चाहिए.
समृद्धि यात्रा की तारीफ में क्या बोले
समृद्धि यात्रा को लेकर भी पप्पू यादव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का निजी कार्यक्रम था. इसमें जनता से सीधा संवाद हुआ. उन्होंने इस यात्रा की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि इस तरह के संवाद से जनता की समस्याएं समझने में मदद मिलती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
निशांत कुमार को लेकर उठ रही आवाज
दूसरी ओर जेडीयू के अंदर अलग ही चर्चा चल रही है. पार्टी के कुछ कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए. कई बार उनके समर्थन में नारे भी लगाए जा चुके हैं. अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है.
एनडीए के सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो इस बार मुख्यमंत्री बीजेपी का हो सकता है और जेडीयू को डिप्टी सीएम के पद मिल सकते हैं. इसमें निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और ओला गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट
मुजफ्फरपुर SSP ने गायघाट थानेदार और सिपाही को किया सस्पेंड, जगतवीर राय मौत मामले में एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










