बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और ओला गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Mar 2026 2:53 PM
बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट
Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 48 घंटों के लिए बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. उत्तर और पूर्वी बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार में आंधी-पानी की संभावना है.
Bihar Ka Mausam: बिहार को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. 27 और 28 मार्च को उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है. विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. आइये जानते हैं बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल.
बिहार के इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में भी मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी हुआ है.
राजधानी पटना समेत भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी मौसम का असर दिखेगा. पटना में 27 और 28 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. 29 मार्च के बाद दक्षिण-पश्चिमी बिहार के जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
पिछले 24 घंटों में सिवान का जिरादेई सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया. रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा. पटना का अधिकतम तापमान फिलहाल 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है. बारिश के बाद इसमें कमी आएगी. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रख लें, क्योंकि तेज हवाओं और ओलों से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में कम जमीन पर भी बना सकेंगे बिल्डिंग, नीतीश सरकार बदलने जा रही है पुराना नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










