सीएचएसएल में अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं परीक्षा का चयन, 28 तक चयन का मौका
Updated at : 19 Oct 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन

एसएससी ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2025 की तिथि जारी कर दी है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना:
एसएससी ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2025 की तिथि जारी कर दी है. सीएचएसएल 12 नवंबर से आयोजित की जायेगी. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुनने की सुविधा देने का निर्णय लिया है. 22 से 28 अक्तूबर तक परीक्षा की तिथि, शहर और शिफ्ट का चयन नहीं करेंगे, उनके बारे में आयोग यह मान लेगा कि वे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय तीन शहरों का चयन किया था, उन्हें इन्हीं शहरों में उपलब्ध परीक्षा स्लॉट्स की जानकारी पोर्टल पर दिखायी जायेगी. उम्मीदवार इनमें से अपनी पसंद की किसी एक तारीख और शिफ्ट का चयन कर सकेंगे. ध्यान देने योग्य बात यह है कि जो उम्मीदवार क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प चुन चुके हैं, उनके लिए शहर, तारीख और शिफ्ट का विकल्प सीमित हो सकता है. यदि किसी उम्मीदवार द्वारा चुने गये तीनों शहरों के सभी स्लॉट भर चुके होंगे, तो आयोग उन्हें अन्य शहरों की एक वैकल्पिक सूची देगा. उम्मीदवार इनमें से किसी एक शहर को चुन सकता हैं. उपलब्धता के आधार पर प्रयास करते हुए उम्मीदवार को उसी शहर में स्लॉट प्रदान किया जायेगा. आयोग ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे शहर, तारीख और शिफ्ट चुनते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार चयन करने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा.सीजीएल के आंसर की पर कल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति:
एसएससी सीजीएल टियर-I आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, पहले आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर रात नौ बजे निर्धारित थी. जिसे बढ़ा कर 21 अक्तूबर कर दिया गया है. अधिक जानकारी वेबसाइट ssc.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं.
एसएससी सीजीएल टियर-I परीक्षा का आयोजन देशभर में 12 से 26 सितंबर तक विभिन्न शिफ्टों में किया गया था, जबकि एक अतिरिक्त सत्र 14 अक्तूबर को हुआ था. आंसर की 16 अक्तूबर को जारी की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




