टेंपो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, छह घायल
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 14 Nov 2025 12:50 AM
बिहटा. आइआइटी अमहरा थाना क्षेत्र स्थित बिहटा-लई रोड पर गुरुवार की शाम कलीगंज गांव के पास टेंपो और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि टेंपो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये.
बिहटा. आइआइटी अमहरा थाना क्षेत्र स्थित बिहटा-लई रोड पर गुरुवार की शाम कलीगंज गांव के पास टेंपो और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि टेंपो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पटना रेफर कर दिया. इस हादसे में 60 वर्षीय बेगम राम, नथुपुर निवासी की मौत हो गयी है। वे बिहटा से मजदूरी कर ऑटो से घर लौट रहे थे. उन्हें इएसआइसी अस्पताल बिहटा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.वहीं बभनलई निवासी (27 वर्ष) तनु कुमारी का पैर कट गया.उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया. एक अन्य घायल महिला की पहचान बभनलई निवासी भूंजा की पत्नी के रूप में हुई है. इसके अलावा, लई निवासी राजद नेता रामाशीष यादव भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं . टेंपो चालक के भी घायल होने की सूचना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










