एनटीए ने जारी की रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की, 17 अप्रैल की आंसर-की में दो सवालों के जवाब वापस लिये

Updated:
विज्ञापन
एनटीए ने जारी की रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की, 17 अप्रैल की आंसर-की में दो सवालों के जवाब वापस लिये

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से शुक्रवार दोपहर जेइइ मेन अप्रैल सेशन की रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी कर दी गयी.

विज्ञापन

-रिवाइज्ड आंसर-की में दो नये सवालों के जवाबों में किया बदलाव

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से शुक्रवार दोपहर जेइइ मेन अप्रैल सेशन की रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की जारी कर दी गयी. इससे पूर्व गुरुवार को जेइइ मेन अप्रैल सेशन की आंसर-की जारी की गयी थी, जिसे करीब दो घंटे बाद ही वापस ले लिया गया था. अब फिर जारी की गयी रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की में भी 11 सवालों के जवाबों में बदलाव किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा फिजिक्स में छह, मैथ्स में तीन और दो केमिस्ट्री के सवालों के जवाबों में बदलाव किये गये हैं. इनमें सबसे अधिक पांच सवालों के जवाब तीन अप्रैल को बदले गये, जिनमें चार सवाल मॉर्निंग तथा एक सवाल इवनिंग शिफ्ट से थे. रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की के अध्ययन के आधार पर एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की में दो सवालों के जवाब ऐसे हैं, जो 17 अप्रैल को जारी की गयी फाइनल आंसर-की में बदले गये थे, लेकिन अब उन्हें वापस ले लिया गया है. इसमें तीन अप्रैल को मॉर्निंग शिफ्ट में फिजिक्स और चार अप्रैल को इवनिंग शिफ्ट में फिजिक्स के सवाल के जवाब में 17 अप्रैल को जारी की गयी फाइनल आंसर-की में करेक्शन किया गया था, जिसे रिवाइज्ड फाइनल आंसर-की में वापस ले लिया गया.

——–

इन सवालों के जवाब बदले

दो अप्रैल को मॉर्निंग शिफ्ट में मैथ्स के सवाल के जवाब में बदलाव किया गया है. वहीं तीन अप्रैल को मॉर्निंग शिफ्ट के फिजिक्स के सवाल को ड्रॉप किया गया, इसी शिफ्ट में फिजिक्स तथा केमिस्ट्री के सवाल के जवाब बदले गये हैं. इसी तरह तीन अप्रैल को इवनिंग शिफ्ट में मैथ के एक सवाल के दो जवाब का विकल्प दिया गया है. चार अप्रैल को मॉर्निंग शिफ्ट में फिजिक्स, इसी शिफ्ट में फिजिक्स के ही एक अन्य सवाल में दो जवाबों का विकल्प दिया गया है. इसी तरह चार अप्रैल को इवनिंग शिफ्ट में फिजिक्स के सवाल के जवाब में बदलाव किया गया है. सात अप्रैल को माॅर्निंग शिफ्ट में मैथ्स और फिजिक्स के एक-एक सवाल के जवाब बदले गये हैं. आठ अप्रैल को इवनिंग शिफ्ट में केमिस्ट्री के सवाल के जवाब में बदलाव किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन