Nowcast Bihar: बिहार के 8 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Nowcast Bihar There will be heavy rain in these districts of Bihar in the next 2 to 3 hours, IMD has issued an alert

Nowcast Bihar: बिहार में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है. इससे पहले कई जिलों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच बिहार के दो जिलों में अगले दो से तीन घंटे में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: बिहार के कई जिलों में इन दिनों लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में मानसून का इंतजार लोगों की ओर से किया जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ ही दिनों में मानसून की एंट्री को लेकर संभावना जताई गई है. लेकिन, इस बीच कुछ जिलों में प्री-मानसून जैसे हालात बनने लगे हैं. दरअसल, कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिला.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी…

इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले दो से तीन घंटे में कछ जिले में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, गोपालगंज और सिवान जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है. इन दो जिलों के अलावा पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और पूर्णिया में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

25 जून तक पूरी तरह मानसून हो सकता है एक्टिव

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि, 17 से 20 जून के बीच बिहार में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो सकती है. अनुमान है कि, 25 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी. इस बार सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है.

Also Read: Exclusive Interview: राजद की कमान थामते ही मंगनी लाल ने सेट किया जीत का फॉर्मूला, तेजस्वी को सीएम बनाने का यह है प्लान…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन