Exclusive Interview: राजद की कमान थामते ही मंगनी लाल ने सेट किया जीत का फॉर्मूला, तेजस्वी को सीएम बनाने का यह है प्लान…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Jun 2025 7:11 PM
Exclusive Interview: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी में बड़ा बदलाव हुआ. मंगनी लाल मंडल निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए. प्रदेश अध्यक्ष की कमान थामते ही प्रभात खबर के संवाददाता राजदेव पांडेय ने खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने चुनाव में जीत के फॉर्मूले के बारे में बताया.
राजदेव पाण्डेय/ Exclusive Interview: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल मची हुई है. इस बीच बिहार आरजेडी में बड़ा बदलाव देखने के लिए मिला. दरअसल, पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को बनाया गया. जिसके बाद मंगनी लाल मंडल को खूब बधाईयां दी जा रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी और अपने हाथों से मिठाई खिलाया. इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही मंगनी लाल फुल एक्शन में आ गए हैं. इसी के साथ उन्होंने पार्टी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा भी कर दिया है.
एनडीए पर जमकर साधा निशाना
दरअसल, प्रभात खबर के संवाददाता राजदेव पांडेय ने राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से खास बातचीत की. इस दौरान राजद में उनकी नई भूमिका से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, “एनडीए ने अति पिछड़ी जातियों के साथ धोखा किया है. लिहाजा 36 प्रतिशत अति पिछड़ी जातियों का एनडीए से मोहभंग हो चुका है. पार्टी का पूरा प्रयास होगा कि, उन्हें राजद की तरफ लामबंद किया जाये. इसमें हम सफल रहेंगे.” आगे यह भी कहा कि, “अति पिछड़ों के 15 प्रतिशत वोट पाकर भी हम सरकार बना लेंगे. इस बार महागठबंधन प्रदेश में आराम से सरकार बना लेगा. अति पिछड़ों का सम्मान बहाल होना चाहिए. पिछले बीस सालों में उन्हें छला गया है. उनमें सम्मान और राजनीतिक हक की भूख पैदा करनी है.”
राजद और तेजस्वी को लेकर बड़ा दावा
बता दें कि, इस दौरान मंगली लाल यादव ने आरजेडी और तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा भी किया. कहा कि, “राजद आज भी सबसे बड़ी पार्टी है. उसके पास किसी अन्य दल की तुलना में सबसे अधिक जनाधार है.” उन्होंने कहा कि, “जनता बदलाव का मूड बना चुकी है. इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.”. मंगनी लाल इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि, “अति पिछड़ों को राजनीतिक नेतृत्व कर्पूरी ठाकुर ने दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उस कार्य को और गति दी है. यह संयोग है कि, लालू प्रसाद हमारे नेता भी हैं और साथी भी हैं. हम लोग समाजवादी हैं. साथ में लंबे समय तक काम किया है. फिर कर रहे हैं और संगठन की मजबूती के लिए काम किये जायेंगे.” इस तरह से मंगनी लाल मंडल ने अपनी बातों को रखा.
अति पिछड़ी जातियों के बीच लोकप्रिय राजनेता
बता दें कि, राजद के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल अति पिछड़ी जातियों के बीच लोकप्रिय राजनेता है. वे धुर समाजवादी और जमीन से जुड़े खांटी नेता हैं. जननायक कर्पूरी ठाकुर उनके जेहन में हैं. राजद आलाकमान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही मंगनी लाल मंडल पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. साथ ही चुनाव से पहले दावे भी कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि, मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देने के बाद चुनाव में आरजेडी को कितना फायदा मिल पाता है.
Also Read: Bihar Politics: बिहार बीजेपी ने तैयार किया “इलेक्शन वॉर रूम”, बूथ लेवल पर जुटाई जा रही जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










