Nowcast Bihar: बिहार के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Jul 2025 2:14 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान बारिश होने, ठनका गिरने और तेज हवा चलने को लेकर तात्कालिक चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Imd alert

2 और 3 जुलाई को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, पटना, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और वेस्ट चंपारण जिले में आंधी-तूफान चलने, ठनका गिरने और बारिश होने की संभावना है. इसके लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद

मौसम विभाग ने बताया 2 और 3 जुलाई को गोपालगंज, ईस्ट चंपारण, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश और 9 जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके अलावा 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा बेगूसराय, पटना, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय और जहानाबाद समेत सभी जिलों में भी बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें:Patna Airport पर आया लेटेस्ट अपडेट, 13 विमानों की पार्किंग के लिए एप्रॉन एरिया का किया जा रहा विस्तार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन