Nowcast Bihar: बिहार के 5 जिलों में अगले 3 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 May 2025 2:17 PM
सांकेतिक तस्वीर
Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बिहार के 5 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.
Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के नवादा, लखीसराय, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 50-60 कि. मी. प्रति घंटे हवा की गति के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

19 मई को कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 19 मई को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम बदलता हुआ नजर आएगा. राज्य भर में बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के दक्षिण और मध्य बिहार के गया, नालंदा, जहानाबाद, जमुई, और शेखपुरा जिले में भारी वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा सिवान, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, और कटिहार में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल
सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की लेटेस्ट जानकारी रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. खेतों में काम करने वाले किसान, खुले में चलने वाले लोग सावधानी बरतें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










