ePaper

Bihar Budget 2025: बाजार में महंगी सब्जी का टेन्शन खत्म! बिहार में ‘सुधा’ की तरह तरकारी का भी खुलेगा आउटलेट

Updated at : 03 Mar 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Budget 2025

Bihar Budget 2025

Bihar Budget 2025: बिहार में अब दूध की तरह सब्जियों की भी ब्रांडिंग होगी! सरकार ‘सुधा’ मॉडल पर सरकारी सब्जी आउटलेट खोलने जा रही है, जहां ताजी और सस्ती सब्जियां मिलेंगी. इससे किसानों को सही दाम मिलेगा और ग्राहकों को बिना झंझट के शुद्ध सब्जियां खरीदने का मौका.

विज्ञापन

Bihar Budget 2025: बिहार में अब दुग्ध उत्पादों की तरह सब्जियों की बिक्री के लिए भी संगठित व्यवस्था बनेगी. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को 3.17 लाख करोड़ रुपये के बजट पेश करते हुए राज्य में ‘सुधा’ मॉडल पर सब्जी आउटलेट खोलने की घोषणा की. इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी उचित मूल्य पर ताजी सब्जियां मिल सकेंगी.

क्या है सरकार की योजना?

सरकार सब्जी किसानों से सीधे उपज खरीदेगी और इसे शहरों में आधुनिक आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा. इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिलेगा. ये आउटलेट ‘सुधा’ डेयरी बूथ की तरह होंगे, जहां हर दिन ताजी और गुणवत्ता वाली सब्जियां उपलब्ध होंगी.

किसानों और उपभोक्ताओं को कैसे मिलेगा फायदा?

• किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा.
• उपभोक्ताओं को उचित दर पर शुद्ध और ताजी सब्जियां मिलेंगी.
• बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी, जिससे बाजार में स्थिरता आएगी.
• रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

कब तक शुरू होगा यह प्रोजेक्ट?

सरकार जल्द ही इस योजना को लागू करने की दिशा में कदम उठाएगी. पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और अन्य प्रमुख शहरों में ये आउटलेट खोले जाएंगे. इसके बाद इसे पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन