कुख्यात अपराधी टकला गिरफ्तार, पटना पुलिस को मिली एक और कामयाबी

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :24 Jan 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी अविनाश कुमार उर्फ टकला को गिरफ्तार कर लिया है. इस अपराधी के ऊपर लूट, चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट समेत 6 मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

Patna News: पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी अविनाश कुमार उर्फ टकला को गिरफ्तार कर लिया है. इस कुख्यात की गिरफ्तारी हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से हुई है. अविनाश का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें लूट, चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट समेत 6 मामले दर्ज हैं. वह पहले तीन बार जेल भी जा चुका है.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अविनाश ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया. लेकिन जब वह विफल रहा. उसके बाद उसने ब्लेड से अपना गर्दन और हाथ काट लिया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे LNJP अस्पताल ले जाकर इलाज कराया. लगभग 2-3 घंटे के हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद, पुलिस ने उसे थाने ले जाकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की.

Also Read: गैंगस्टर सोनू सिंह गिरफ्तार, मोकामा गैंगवार में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन

अंधेरे का फायदा उठाकर भागा था टकला

इससे पहले, 21 सितंबर 2024 को हवाई अड्डा थाने की पुलिस ने राजा बाजार पिलर नंबर 50 के पास शक के आधार पर दो लोगों को रोका था. इस दौरान अविनाश उर्फ टकला अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था. जबकि तहजीब आलम उर्फ सद्दाम को पुलिस ने पकड़ लिया था. उसके पास से एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस, लोडेड मैगजीन बरामद हुए थे. पुलिस सितंबर से ही अविनाश को तलाश कर रही थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन