बिहार में झूठा वादा नहीं, सिर्फ मोदी की गारंटी चलेगी : दिलीप

Updated at : 07 Mar 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में झूठा वादा नहीं, सिर्फ मोदी की गारंटी चलेगी : दिलीप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव से पहले विपक्ष आम जनता से जो भी मुफ्त में देने की घोषणाएं कर रहा है,

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव से पहले विपक्ष आम जनता से जो भी मुफ्त में देने की घोषणाएं कर रहा है, एनडीए वह सम्मान के साथ देगी. बिहार में झूठा वादा नहीं, सिर्फ मोदी की गारंटी चलेगी. वे गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बच गया है. पहले विपक्ष विकास, रोजगार और अपराध की बात करता था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 लाख रोजगार देने के बाद विपक्ष इन मामलों को भूल गया. जो भी मुद्दा लाये, वह फेल हो गये. किसी एक मुद्दे पर स्थिर रहें. विपक्ष के 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति बनाने की मांग पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे पहले अपने दल में समाजवाद और 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू कर लें. उनके राज्यसभा सदस्य शायद हरियाणा के हैं. पहले अपने परिवार से निकलें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन